असम के लोगों के संघर्ष और सम्मान की पहचान है तीर-धनुष : हेमंत सोरेन

असम के ख़ुमताई में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएमएम प्रत्याशी अमित नाग के समर्थन में प्रचार करते हुए तीर-धनुष को जनता के संघर्ष, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी अमित नाग के पक्ष में किया प्रचार

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को असम के ख़ुमताई में झामुमो उम्मीदवार अमित नाग के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। यहां हेमंत ने कहा कि सदियों से शोषित और वंचित रहने को मजबूर असम के ख़ुमताई की जनता के साथ मैं मजबूती से खड़ा हूं। यह तीर-धनुष सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं, यह आपके संघर्ष और सम्मान की पहचान है। यह आपके स्वाभिमान और अभिमान का प्रतीक है। चुनाव में तीर-धनुष जेएमएम प्रत्याशी अमित नाग को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें भारी मतों से जिताने का काम करें।

इससे पहले हेमंत ने कहा कि नाहरकटिया विधानसभा में चाय बागानों में कठिन परिस्थिति में काम करने वाले श्रमिकों और आदिवासी समाज की पीड़ा सुन मन अत्यंत व्यथित हुआ। चाय बागानों में काम करने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनका अधिकार उन्हें देने के समान है। आदिवासी समाज इस देश की आर्थिक रीढ़ है तथा उनके अधिकारों की रक्षा हमारा कर्तव्य। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि तीर-धनुष पर जेएमएम प्रत्याशी संजय बाघ को समर्थन देकर इस जनसेवा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करें।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।