
रांची : शनिवार को रांची के अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने, कवर केबल बिछाने और नए पोल लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते विभिन्न डिवीजनों में बिजली कटौती की जाएगी। जिससे आम लोगों को थोड़ी परेशानि का सामना पड़ सकता है।
बता दें कि कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन अंतर्गत बड़गाईं और न्यू मोरहाबादी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान कृष्णा पुरी कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड, प्रगतिशील कॉलोनी और महावीर नगर जैसे इलाकों में ट्रांसफार्मर बंद रखे जाएंगे और एलटी लाइन के नंगे तारों को कवर केबल में बदला जाएगा।
वहीं, रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी सब डिवीजन में भी अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार कटौती की जाएगी। इरबा बाजार टांड़ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक, जबकि शिवाजी नगर बूटी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा, डोरंडा डिवीजन के अनंतपुर और एचएसएल फीडर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और समझदारी बरतने की अपील की है।
