
नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शुक्रवार को यहां (सीएसओआई) में साइंटिफिक कॉफ्रेंस ऑफ होम्योपैथी डॉक्टर्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने डॉ सैमुअल हैनिमैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

चिकित्सा विज्ञान के अग्रदूत, होम्योपैथी के सर्वोच्च नाम डॉ सैमुअल हैनिमैन की स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन में भारतीय होम्योपैथिक फिजिशियंस संस्थान के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों और सीजीएचएस के वरिष्ठ चिकित्सकों आदि के बीच संवाद तथा संबोधन का अवसर यादगार बना।
