सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र, कहा-जेएएनसी, मानगो नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र करवाएं

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने लंबित योजनाओं पर जताई नाराजगी, जिला उपायुक्त से शीघ्र कार्यारंभ कराने और नगर विकास विभाग में अटकी प्रशासनिक स्वीकृतियों को तुरंत मंजूरी देने की मांग।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र आरंभ कराने का निर्देश देने तथा नगर विकास विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

पत्र में श्री राय ने लिखा है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से पारित 50 योजनाएं लंबित हैं, जिनका निविदा निष्पादन के बाद 14 मार्च को शिलान्यास हो गया है परंतु इनका कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है।

श्री राय के अनुसार, मानगो नगर निगम क्षेत्र में भी उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से पारित 81 योजनाओं का निविदा निष्पादन के पश्चात दिनांक 30.12.2025 को शिलान्यास हो गया परंतु इनका काम भी अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है। करीब 3 करोड़ 32 लाख 47 हजार रुपए की 5 योजनाएं ऐसी हैं, जिनका प्राक्कलन तैयार होने के उपरांत तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गयी है परंतु लंबे समय से नगर विकास विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।