
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को नई दिल्ली स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
धर्मसंघ एजुकेशन सोसाइटी के अधीन संचालित यह महाविद्यालय लंबे समय से उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। यहां की शिक्षा मजबूत शैक्षणिक मूल्यों, अनुशासन और समग्र विकास पर आधारित है और यह संस्थान निरंतर युवाओं के सर्वांगीण विकास में योगदान देते हुए देश की बौद्धिक और सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


