जमशेदपुर में टाटा मोटर्स यूनियन चुनाव की हलचल तेज, 17 अप्रैल को होगा मतदान

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन खाली कमेटी मेंबर पदों के लिए उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके बाद से ही कंपनी परिसर में चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो गया है और हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 13 अप्रैल को उम्मीदवारों को नामांकन फॉर्म दिया जाएगा। इसके बाद 17 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। उसी दिन शाम को वोटों की गिनती होगी और देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव पूरा होने के बाद यूनियन की बैठक होगी, जिसमें उपाध्यक्ष और सहायक सचिव के खाली पदों को भी भरा जाएगा।

डिवीजन की दो सीटों के लिए विजय कुमार शर्मा, रवींद्र कुमार, अश्विनी तिवारी और विजय कुमार सिंह जैसे पुराने उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं इआरसी विभाग की एक सीट पर भी कई दावेदार सामने आ रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। उम्मीदवार अपने-अपने विभागों में छोटी-छोटी मीटिंग कर रहे हैं और मतदाताओं को अपनी ओर करने की कोशिश कर रहे हैं।

तीनों सीटें रिटायरमेंट के कारण खाली हुई हैं। एक्सल डिवीजन में सैयद मुनव्वर और शिव नारायण सिंह के रिटायर होने से दो पद खाली हुए, जबकि इआरसी विभाग में मनोज कुमार शर्मा के रिटायर होने से एक पद खाली हुआ। अब इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार पूरी तैयारी में जुट गए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।