
Sudha Dairy Products : डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शुक्रवार को कहा कि डेयरी किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभाग ‘सुधा’ डेयरी उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री को और बढ़ावा देगा।
मेहता ने कहा कि बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉमफेड) का ब्रांड ‘सुधा’ पिछले वर्ष अमेरिका और कनाडा को अपने उत्पाद निर्यात कर चुका है और राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि सुधा उत्पादों का प्रचार-प्रसार और बिक्री बढ़ाई जा सके।

