हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: मास्टरमाइंड सिपाही शंभू का घर सील, 28 करोड़ की फर्जी निकासी उजागर

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले में 28 करोड़ की फर्जी निकासी उजागर, मास्टरमाइंड सिपाही शंभू का घर सील, जांच तेज, कई बैंक खाते फ्रीज कर प्रशासन सख्त कार्रवाई में जुटा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Treasury Scam : हजारीबाग में सामने आए बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले में प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य आरोपी सिपाही शंभू कुमार के भवानी चौक स्थित दुपुगढ़ा इलाके में बने आलीशान घर को सील कर दिया गया।

जांच में सामने आया है कि पुलिस विभाग के अकाउंट सेक्शन में तैनात रहे शंभू कुमार ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर सरकारी खजाने से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये की निकासी की। मामले में पुलिस ने शंभू कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

करीब 8 वर्षों तक चले इस घोटाले में 28 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है। यह राशि फर्जी लेन-देन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती रही। इस बड़े घोटाले की पुष्टि उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच के दौरान 21 संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई है, जिन्हें फ्रीज करने का निर्देश दिया गया। इन खातों में मौजूद लगभग 1.60 करोड़ रुपये की राशि फिलहाल सुरक्षित कर ली गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।