
रांची: शुक्रवार को राजधानी रांची के मेन रोड स्थित सेन्को ज्वेलरी शोरूम में बैंगल उत्सव मनाया गया। मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने रिबन काटकर न्यू बैंगल व ज्वेलरी कलेक्शन को भी लांच किया। मेयर ने कहा कि नाम और डिजाइन ही सेन्को की पहचान है। भरोसा है जिसके कारण लोग यहां पर खरीदारी के लिए पहुंचते है। इस दौरान स्टोर स्टोर मैनेजर देवर्षि रशीत ने बताया कि सेन्को समय-समय पर डिजाइन में बदलाव करता रहता है। मार्केट की डिमांड के अनुसार डिजाइन बनाई जाती है। इस दौरान कामर्शियल मैनेजर ज्ञान शंकर चौधरी, राजेश वर्मा, प्रतीक्षा राय, कंचन और बलराम चौरसिया मौजूद थे।

