रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की बड़ी तैयारी, तीन अधिकारियों पर केस चलाने की मांग

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के बरियातू स्थित रिम्स जमीन घोटाले में अब जांच और तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसीबी ने तत्कालीन अंचल अधिकारी (CO) सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जैसे ही अनुमति मिलती है, एसीबी इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर कार्रवाई शुरू कर देगी। जांच में यह सामने आया है कि इन अधिकारियों ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और फर्जी कागजात को सरकारी रिकॉर्ड में शामिल करने में मदद की। फिलहाल जांच जारी है और आगे और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

इस मामले में तत्कालीन सीओ राजेश कुमार, अंचल निरीक्षक श्याम किशोर और राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार पर केस चलाने की मांग की गई है। एसीबी की जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इस घोटाले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एक बिल्डर, फर्जी वंशावली बनाने वाले दो भाई और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसने पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन बेचने की कोशिश की थी। मुख्य आरोपी राजेश कुमार अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन कानून के अनुसार उन पर कार्रवाई संभव है। एसीबी ने उनके कार्यकाल की सभी फाइलों की जांच की है और साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।