
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को हूल विद्रोह के महानायक सिदो-कान्हू की मोरहाबादी स्थिति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आज उनकी जयंती है। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि सिदो-कान्हू का संघर्ष आदिवासी समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी और शहीद हो गए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां देशभक्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर राजनीतिक संदेश भी साफ था। सरकार ने एक बार फिर आदिवासी अस्मिता और इतिहास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

