
Supreme Court of India : प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि प्रौद्योगिकी अब केवल एक प्रशासनिक सुविधा नहीं रह गई है, बल्कि यह एक संवैधानिक साधन बन गई है।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा उपकरण है जो कानून के समक्ष समानता को मजबूत करता है, न्याय तक पहुंच का विस्तार करता है और न्यायपालिका को प्रक्रियात्मक रूढ़ियों से ऊपर उठने की अनुमति देता है।

