
Bollywood promotion : लंबे समय के ब्रेक के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म “भूत बंगला” के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं।
इसका उत्साह उस समय देखने को मिला, जब वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस वामिका गब्बी और अभिनेता राजपाल यादव भी मौजूद रहे। जैसे ही स्टार कास्ट के मॉल पहुंचने की खबर फैली, हजारों की संख्या में फैंस वहां जुट गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मौके पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।
कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो और फोटो बनाने में जुटे रहे, वहीं कुछ फैंस ने जोर-जोर से “अक्षय-अक्षय” के नारे भी लगाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी और स्थानीय पुलिस व मॉल प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने फैंस का अभिवादन करते हुए उनका धन्यवाद किया और फिल्म के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि “भूत बंगला” एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को डर और हंसी दोनों का अनुभव देगी।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/04/11/zx-2026-04-11-15-42-00.jpeg)
वहीं वामिका गब्बी और राजपाल यादव ने भी दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की। बताया जा रहा है कि फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसमें राजपाल यादव अपनी खास कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले हैं, जबकि अक्षय कुमार एक अलग अंदाज में नजर आएंगे।
फिलहाल, “भूत बंगला” को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसके प्रमोशन के दौरान उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ चुकी हैं।

