नई दिल्ली: राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने खनन कंपनी वेदांता समूह की कर्जग्रस्त जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज की बोली के चयन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को स्थगित कर दी। दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण ने उस पीठ की संरचना में बदलाव के कारण सुनवाई स्थगित की जो वेदांता लिमिटेड द्वारा दायर दो अपीलों पर सुनवाई कर रही थी। यह बदलाव पीठ के एक सदस्य की अनुपलब्धता के कारण किया गया है।



