आजसू ने रांची विश्वविद्यालय में की तालाबंदी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू छात्र संघ की ओर से रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को तालाबंदी की गयी। इस दौरान विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया है। छात्र संघ ने कहा है कि बीते लगभग 2 वर्षों से स्नातक सत्र लगातार लेट चल रहा है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। छात्र नेताओं ने बताया कि सत्र लेट होने के कारण छात्रों को समय पर परीक्षा, परिणाम एवं आगे की पढ़ाई में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह झारखंड के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है।

आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति और डीएसडब्ल्यू से मांग करते हुआ कहा कि स्नातक सत्र को शीघ्र नियमित किया जाए। छात्र संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। अंत में छात्र संघ ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और छात्र-हित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ के प्रदेश सचिव राजेश सिंह, प्रदेश सचिव रोशन कुमार नायक, प्रदेश सचिव सक्षम झा , रांची महानगर अध्यक्ष अमन साहू, अमित, निशांत, हिमांशु, अंकित, अब्दुल, सौरव तथा अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।