गढ़वा में युवक को मारी गोली, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम; हालत गंभीर

गढ़वा के नगर उंटारी क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa News : गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जंगीपुर गांव के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घायल युवक की पहचान गोविंद उरांव के रूप में हुई है, जो गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह इन दिनों अपनी नानी के घर जंगीपुर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात वह किसी व्यक्ति को बाइक से छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पहले बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर पीछे से गोली चला दी। गोली युवक के गर्दन और पीठ के बीच हिस्से में लग गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को पहले अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।