BREAKING: धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग! जीएम ऑफिस गेट पर नकाबपोशों का हमला, इलाके में दहशत

धनबाद के भौरा में जीएम कार्यालय गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों का हमला, चार राउंड गोलीबारी से दहशत, पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के भौरा इलाके में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर नकाबपोश थे और उन्होंने करीब चार राउंड फायरिंग की। इतना ही नहीं, लाठी-डंडों से भी हमला किया गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि एटक के सचिव अपने समर्थकों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जीएम कार्यालय पहुंचे थे। बातचीत के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, तभी अचानक नकाबपोश अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मौके पर खड़ी एक बाइक को भी नुकसान पहुंचाया और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।