तेजस्वी ने नीतीश के अखबारों में छपे विज्ञापन पर उठाया सवाल, कहा – बिहार सरकार किस हैसियत से एक राज्यसभा सांसद की तस्वीर छाप सकती है?

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर अखबारों में नीतीश कुमार की तस्वीर वाले फुल पेज विज्ञापन को लेकर सवाल उठाते हुए इसे जनता के पैसे का दुरुपयोग और राजनीतिक प्रचार बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के ‘सूचना जनसंपर्क विभाग’ की तरफ से नीतीश कुमार (राज्यसभा सांसद) की तस्वीर के साथ अखबारों में फुल पेज विज्ञापन प्रकाशित किए जाने पर सवाल उठाया है। यह विज्ञापन गुरुवार को प्रकाशित किया गया है। तेजस्वी ने कहा है कि ये वही बिहार है, जो देश का सबसे ग़रीब राज्य है जहां हर व्यक्ति पर औसतन ₹𝟐𝟕,𝟎𝟎𝟎 का कर्ज है। वही बिहार, जहां करीब 𝟓 लाख सरकारी कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। लेकिन ‘सेलेक्टेड सीएम के राज में राजनीति चमकाने के उद्देश्य से लाखों रूपये का विज्ञापन छपावाया गया। यह राज्य वासियों के पैसे का दुरूपयोग भी है। बिहार सरकार किस हैसियत से एक राज्यसभा सांसद की तस्वीर छाप सकती है? क्या पहले ऐसा कभी हुआ? नहीं, तो फिर क्या यह कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं है?

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।