राबड़ी देवी बंगला मामले पर सम्राट चौधरी- राजशाही नहीं है, मां को एक और बेटे को दूसरा घर चाहिए

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शेखपुरा: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर परोक्ष रूप से निशाना साधा जो उस सरकारी बंगले को एक मंत्री को आवंटित किए जाने को लेकर नाराजगी जता रही है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रह रही थीं।

चौधरी ने विपक्षी दल या उसके नेताओं का नाम लिए बिना इस विवाद का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह राजशाही नहीं है… मां को एक घर चाहिए और बेटे को दूसरा घर चाहिए।’’ मुख्यमंत्री शेखपुरा में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ को संबोधित कर रहे थे। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों से संबंधित लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हाल ही में इस पहल की शुरुआत की है।

राबड़ी देवी 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रह रही हैं और उन्होंने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आवंटित 39, हार्डिंग रोड स्थित आवास में अब तक स्थानांतरण नहीं किया है। वहीं, उनके पुत्र एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक, पोलो रोड स्थित आवास में रह रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।