बिहारः मुजफ्फरपुर में दो बसों की टक्कर में चालक की मौत, पांच यात्री घायल

मुजफ्फरपुर के औराई में NH-22 पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर में चालक अजीत शर्मा की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हुए। पुलिस जांच जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को दो बसों की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक वाहन के चालक की मौत हो गई और पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना औराई थाना क्षेत्र के बेदौल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर अपराह्न करीब तीन बजे हुई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है।

औराई के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों में से एक बस के चालक शर्मा को तुरंत श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) ले जाया गया, जहां भर्ती होने के कुछ ही समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि दुर्घटनास्थल पर सड़क अपेक्षाकृत संकरी थी। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी की ओर से आ रही बस एक अन्य वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी, तभी यह टक्कर हुई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।