पूर्णिया में रोजगार मेले के दूसरे दिन 300 से अधिक बेटियों को वर्क फ्रॉम होम की नौकरी मिली

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : पूर्णिया में रोजगार मेले के दूसरे दिन सोमवार को 300 से अधिक बेटियों को वर्क फ्रॉम होम की नौकरी मिली। इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अपने घर से काम करते हुए आत्मनिर्भर बनने का अवसर पाकर बेटियों के चेहरे पर जो खुशी और आत्मविश्वास दिखा, वह मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।

हमारा संकल्प है कि पूर्णिया और कोसी-सीमांचल की बेटियों को रोजगार के लिए अपने घर-परिवार से दूर न जाना पड़े। हम आगे भी उनके लिए ऐसे ही बेहतर, सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार के अवसर लेकर आते रहेंगे। बेटियां आत्मनिर्भर होंगी, तभी परिवार और समाज मजबूत होगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।