

Water Sharing : बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर करीब 25 वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।





इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अमित शाह ने इसे पूर्वी भारत के लंबे समय से चले आ रहे बड़े जल विवाद का समाधान बताया।
समझौते से बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया और पटना सहित झारखंड के पलामू, गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार जताया।
