एनआईआईएफ ने घरेलू, वैश्विक निवेशकों से जुटाए 19,000 करोड़ रुपये

एनआईआईएफ ने इंफ्रास्ट्रक्चर फंड-2 के पहले चरण में सरकार, घरेलू और वैश्विक निवेशकों से 19,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। फंड का लक्ष्य 30,000 करोड़ रुपये है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: सरकार समर्थित एनआईआईएफ ने सोमवार को कहा कि उसने बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश करने वाले एक नए फंड के पहले चरण में 19,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘एनआईआईएफ (राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष) इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड-2’ के लिए यह धनराशि सरकार, घरेलू और विदेशी निवेशकों से जुटाई गई है। फंड का अंतिम लक्ष्य 30,000 करोड़ रुपये तय किया गया है।

जिन वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने पूंजी देने की प्रतिबद्धता जताई है, उनमें ऑस्ट्रेलियनसुपर, सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान और सिंगापुर की टेमासेक शामिल हैं।

आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस जैसे घरेलू संस्थानों ने भी इसमें हिस्सा लिया है।

एनआईआईएफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव अग्रवाल ने कहा, ‘‘भारत का बुनियादी ढांचा निर्माण बड़े पैमाने पर अवसर पैदा कर रहा है, और एनआईआईएफ उच्च गुणवत्ता वाले व्यवसायों के साथ वैश्विक और घरेलू संस्थागत पूंजी को जोड़ने के लिए अच्छी स्थिति में है।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।