कांगो में इबोला के 6,000 से अधिक पुष्ट मामले, करीब 3,000 लोगों की मौत

कांगो में इबोला के पुष्ट मामले 6,000 के पार पहुंच गए हैं। बीमारी से 2,911 लोगों की मौत हुई, जबकि 1,360 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुनिया (कांगो):  कांगो में इबोला के मामलों की संख्या 6,000 को पार कर गई है, जबकि इस बीमारी से 2,911 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 1,360 से अधिक लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं, जो एक ‘‘उत्साहजनक’’ घटनाक्रम है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि यह प्रकोप अब भी नियंत्रण से बाहर है और इसके 2014-2016 में पश्चिम अफ्रीका में इबोला प्रकोप से भी आगे निकलने की आशंका है। वह अब तक का इबोला का सबसे घातक प्रकोप था, जिसमें मुख्य रूप से गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन में 11,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

पिछले सप्ताह कांगो ने स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात अन्य कर्मचारियों को बचाव के लिए एर्वीबो टीके देने की शुरुआत की। यह टीका पूर्व में इबोला के उन प्रकोपों के दौरान प्रभावी रहा था, जो जायरे नामक अधिक आम और अलग प्रकार के वायरस के कारण हुए थे।

पड़ोस के युगांडा द्वारा पिछले महीने इबोला मुक्त घोषित करने के बीच डब्ल्यूएचओ ने पिछले सप्ताह कहा था कि सीमा पार संक्रमण फैलने का खतरा अब भी बना हुआ है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।