दिल्ली पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने पर 527 चालान जारी किये

दिल्ली में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की सख्ती, अभियान में 527 चालान जारी और नौ प्राथमिकी दर्ज, सड़क सुरक्षा सुधारने पर जोर दिया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली यातायात पुलिस ने एक अभियान के दौरान गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 527 चालान जारी किए और नौ प्राथमिकी दर्ज कीं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की उत्तरी क्षेत्र शाखा ने रविवार को यह अभियान चलाया। उन्होंने कहा, ‘‘ यातायात कर्मियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नजर रखी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने की आदतों पर रोक लगाना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना था। अधिकारी ने कहा कि गलत दिशा में गाड़ी चलाना सड़क का इस्तेमाल करने वालों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है, क्योंकि इससे आमने-सामने की टक्कर हो सकती है और गंभीर या जानलेवा दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।