

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमलोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो एवं जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इससे पहले सम्राट चौधरी ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में पटना, बेगूसराय और भागलपुर समेत कई जिलों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का हवाई निरीक्षण किया था।





