
JLKM Leaders Join AJSU: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कोयलांचल के जेएलकेएम के कई नेताओं ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष पार्टी का दामन थामा।
उन्हें पार्टी में शामिल कराने के बाद सुदेश महतो ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार से जनता निराश हो चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति फिर दयनीय हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा दांव पर है। श्री महतो ने कहा कि कभी पेपर लीक होने की खबर आती है तो कभी ट्रेज़री घोटाला सामने आता है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध है कि अगर असम चुनाव की थकान मिट गई है तो थोड़ा राज्य की जनता के दर्द की तरफ ध्यान दिया जाए। राज्य में कुछ गिरोह बेखौफ होकर छात्राओं और महिलाओं की आबरू से खेल रहे हैं। उनमें कानून का भय नहीं दिखता। श्री महतो ने मिलन समारोह में आए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की तैयारी करनी होगी।
ये हुए आजसू पार्टी में शामिल
इस अवसर पर जेएलकेएम नेता निर्मल महतो तथा गजेंद्र महतो उर्फ पप्पू के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेताओं विजय कुमार पासवान, डा. प्रिंयका कुमारी, दिलीप कुमार महतो, संतोष कुमार राम, रोहित पांडे, मोनू पांडे, राजेश पांडे, धीरज पांडे, पिंकू, विक्की रविदास, नरेश राय, अनिल हरि तथा सीताराम महतो ने पार्टी की सदस्यता ली।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, बबीता कुमारी, दीपक महतो जी, संजय मेहता, परवाज खान, संतोष महतो, नरेश महतो, सचिन महतो आदि उपस्थित थे।

