नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके में सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके बेटे से कथित तौर पर मारपीट करने एवं उनकी पत्नी को धमकी देने के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह (36), सुनील शर्मा (53), आशीष (32) और सतेंद्र (35) के रूप में हुई है। सुरजीत, सुनील और आशीष सभी दिल्ली के मेहरम नगर के निवासी हैं और सतेंद्र हरियाणा के भिवानी का निवासी है।
दिल्ली में ब्रिगेडियर से मारपीट के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में ब्रिगेडियर और उनके बेटे से मारपीट मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मेहरम नगर और भिवानी से जुड़े आरोपियों की पहचान की।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
