ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में फिर बनेगी तृणमूल कांग्रेस की सरकार : कल्पना सोरेन

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने दांतन में टीएमसी प्रत्याशी माणिक मैती के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में फिर तृणमूल सरकार बनेगी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पश्चिम बंगाल के दांतन विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्याशी माणिक मैती के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर कल्पना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महान जनता इस चुनाव में एक बार फिर विकास, न्याय और अपने बेहतर भविष्य के पक्ष में मतदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ममता दीदी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस पुनः सरकार बनाएगी। सभा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।