घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा: अमित शाह

अमित शाह ने बंगाल चुनाव को घुसपैठियों से मुक्ति का मौका बताया, भाजपा सरकार बनने पर हर साल एक लाख नौकरियों और पारदर्शी भर्ती का वादा किया

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ‘‘राज्य को घुसपैठियों से मुक्त कराने’’ का अवसर बताते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो योग्यता के आधार पर युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। शाह ने कहा कि टीएमसी सरकार ने घुसपैठियों को प्राथमिकता दी है, लेकिन भाजपा सरकार आने पर राज्य को ‘घुसपैठिया मुक्त’ बनाया जाएगा। भाजपा ने टीएमसी सरकार पर भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि योग्य उम्मीदवारों का हक मारा गया है। भाजपा सरकार नौकरियों में पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित करेगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।