रामगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर डकैती, 5 में से 2 लुटेरे पकड़े गए, ग्रामीणों ने की पिटाई

रामगढ़ के रजरप्पा में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े डकैती, पांच में से दो लुटेरे ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पिटाई के बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh Robbery : रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। शिव शंकर नामक ज्वेलरी दुकान में घुसे पांच लुटेरों ने लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार होने लगे।

हालांकि, भागने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा।

अस्पताल के डॉक्टर उदय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, दोनों आरोपियों के सिर और पीठ पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो लाठी-डंडे से पिटाई के कारण आए हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बाकी तीन आरोपी लूट का सामान लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।