रांची सचिवालय में जनरेटर में आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

रांची सचिवालय में जनरेटर में लगी आग से मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला, समय पर कार्रवाई से महत्वपूर्ण दस्तावेज और भवन सुरक्षित बचाए गए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Secretariat Fire : प्रोजेक्ट भवन सचिवालय परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक जनरेटर में अचानक आग लग गई। करीब 3:30 बजे हुई इस घटना के बाद परिसर में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि आग मुख्य भवन तक नहीं पहुंची और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सचिवालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज और सरकारी फाइलें पूरी तरह सुरक्षित रहीं। बताया जा रहा है कि जनरेटर मुख्य इमारत से कुछ दूरी पर लगा होने के कारण आग का असर दफ्तरों के भीतर नहीं पहुंच पाया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पा लिया और उसे अन्य उपकरणों तक फैलने से रोक दिया।

समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।