एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) के झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष बने डॉ राजेश कुमार

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पूर्व अध्यक्ष सईद अहमद अंसारी का लिया स्थान

रांची : झारखंड के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया के झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष बनाये गये हैं। 27 अप्रैल को रानी अस्पताल में हुई एएचपीआई की एक्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक में उन्हें अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, उपाध्यक्ष आर्किड अस्पताल के सिद्धांत जैन तथा अयग्यम अस्पताल के हर्ष अजमेरा को बनाया गया। सचिव का दायित्व कांके जेनरल अस्पताल के डॉ शंभु प्रसाद सिंह को दिया गया वहीं, संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी प्राइम अस्पताल रामगढ़ के डॉ दिनेश कुमार और सिंहपुर नर्सिंग होम मुरी के डॉ रमनेश कुमार को सौंपी गयी। इसके अलावा जेनरल बॉडी मेंबर्स भी चुने गए जो विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में प्रतिनिधित्व करेंगे।

बैठक में एएचपीआई के पूर्व अध्यक्ष सईद अहमद अंसारी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को ब्यौरा दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी की डॉ राजेश कुमार के नेतृत्व में एएचपीआई नई ऊंचाइयों को छुएगी। एएचपीआई झारखंड चैप्टर के संरक्षक योगेश गंभीर ने चुनी गयी नई कमिटी और पदाधिकारियों को बधाई दी। संरक्षक डॉ अजय कुमार ने भी नई कमिटी को पूरा सहयोग करने का वचन दिया। बैठक में निर्णय हुआ कि संस्था के पदाधिकारियों की बैठक हर महीने के पहले मंगलवार को रात आठ बजे वर्चुअली होगी। क्वार्टली जेनरल बॉडी मीटिंग भी बुलायी जायेगी। वहीं, संस्था का अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ राजेश कुमार ने कहा कि संस्था हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को झारखंड में एक मजबूत और एकीकृत मंच मुहैया करायेगी जहां उनकी आवाज प्रमुखता से गूंजेगी। हम राज्य में हेल्थकेयर सेक्टर्स में क्वालिटी स्टैंडर्ड को बेहतर करने तथा मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण सेवा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।