
Bihar Police Driver Result : केंद्रीय चयन पार्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट Central Selection Board of Constable (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
इस परीक्षा में कुल 14,624 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11,847 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
अगला चरण: ड्राइविंग टेस्ट
PET में सफल उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (Driving Test) में शामिल होंगे। इस टेस्ट में अभ्यर्थियों के वाहन चलाने के कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। विभाग जल्द ही परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी करेगा।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
* सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
* “Bihar Police” सेक्शन में जाएं
* Advt. No. 02/2025 से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
* पीडीएफ डाउनलोड करें
* उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें
अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ड्राइविंग टेस्ट के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें, ताकि चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

