महाराजा चार्ल्स को कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा : जोहरान ममदानी

न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने महाराजा चार्ल्स से कोहिनूर हीरा भारत लौटाने की अपील का संकेत दिया, ऐतिहासिक हीरे को लेकर भारत- ब्रिटेन विवाद फिर चर्चा में

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि वह महाराजा चार्ल्स तृतीय को कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आए हुए थे। ममदानी ने बुधवार को उनसे मुलाकात करने से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें उनसे पूछा गया था कि वह महाराजा से मिलने पर क्या कहेंगे, इस पर उन्होंने कहा, ”अगर मैं महाराजा से अलग से बात करता तो मैं संभवत: उन्हें कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रोत्साहित करता।” मंगलवार को महाराजा चार्ल्स ने अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

ममदानी ने 9/11 स्मारक पर महाराजा चार्ल्स से मुलाकात की। 105.6 कैरेट का कोहिनूर हीरा महाराजा दलीप सिंह द्वारा 1849 में महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया था। इसे 1937 में महारानी ने अपने मुकुट में जड़वाया था। भारत ने संकेत दिया है कि वह ब्रिटेन से कोहिनूर हीरे को वापस लाने के तरीकों का पता लगाना जारी रखेगा। भारत समय-समय पर ब्रिटेन सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाता रहा है और उसने कहा है कि वह इस मामले का संतोषजनक समाधान निकालने के लिए प्रयासरत रहेगा। कोहिनूर हीरा वर्तमान में लंदन टावर में रखा गया है। हिस्टोरिक रॉयल पैलेसेस चैरिटी के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ के मुकुट में जड़े इस हीरे के कई पूर्व मालिक रहे हैं जिनमें मुगल सम्राट, ईरान के शाह, अफगानिस्तान के अमीर और सिख महाराजा शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।