बेंगलुरु हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

बेंगलुरु हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा, बारिश से हुआ था बड़ा हादसा

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बेंगलुरु में एक अस्पताल की दीवार गिरने की घटना में सात लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बुधवार को भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल की बाहरी दीवार गिर गई, जिससे एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।