पुणे के कोंढवा में खतरनाक गैस लीक से हड़कंप! क्लोरीन रिसाव से 24 लोग बीमार, दमकलकर्मी भी चपेट में

पुणे के कोंढवा में बंद जल शोधन संयंत्र से क्लोरीन गैस रिसाव, 24 लोग प्रभावित, दो दमकलकर्मी भी चपेट में, इलाके में मची अफरा-तफरी, अस्पताल में इलाज जारी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: पुणे के कोंढवा इलाके से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां लंबे समय से बंद पड़े एक जल शोधन संयंत्र में अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, इस जहरीली गैस की चपेट में आने से दो दमकलकर्मियों समेत कुल 24 लोग सांस लेने में तकलीफ महसूस करने लगे। सभी को तुरंत नजदीकी ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दमकल विभाग के अधिकारी सुनील नाइकनावारे ने मीडिया को बताया कि बुधवार-गुरुवार की देर रात पुराने जल शोधन संयंत्र के गोदाम में रखे क्लोरीन टैंक से अचानक रिसाव शुरू हो गया। धीरे-धीरे टैंक से गैस बाहर फैलने लगी, जिससे आसपास का माहौल खतरनाक हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत इलाके को खाली कराया गया। गैस के फैलाव को रोकने के लिए टीम ने टैंक को पैच लगाकर रिसाव बंद करने की कोशिश की। इसी दौरान राहत कार्य में जुटे दो दमकलकर्मी भी इस जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।