पेटारी गांव में खसरा का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जामताड़ा के पेटारी गांव में खसरा के दो मामले सामने आने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सर्वे अभियान तेज, संदिग्ध मरीजों की जांच जारी और बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पेटारी गांव में खसरा संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में मेडिकल टीम द्वारा गांव में व्यापक सर्वे अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दो मरीजों में खसरा संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि तीन अन्य लोगों में संक्रमण की आशंका जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों संक्रमित मरीजों के ब्लड और थ्रोट सैंपल 22 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खसरा के मामलों की पुष्टि होते ही जिला निगरानी पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इसके अलावा संभावित मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से एक संदिग्ध मरीज का ब्लड सैंपल बुधवार को जांच के लिए रांची भेजा गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में सघन अभियान चलाकर बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। साथ ही, टीकाकरण से वंचित बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी भी बच्चे में बुखार, शरीर पर दाने या खांसी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान आईडीएसपी अजीत दुबे, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शशिभूषण, सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए.के. सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।