छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम! दक्षिण पूर्व रेलवे चला रहा 35 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, टाटानगर स्टेशन पर बने होल्डिंग एरिया

छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे 35 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रांची, टाटानगर समेत प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : छठ महापर्व के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा और स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे 35 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इन ट्रेनों के कुल 407 फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा रांची और टाटानगर समेत चार प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। शालीमार और राउरकेला स्टेशन पर भी यात्रियों के लिए यह व्यवस्था की गई है। भीड़ को संभालने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मियों के साथ आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित करने की जिम्मेदारी आरपीएफ और टिकट जांच कर्मियों को सौंपी गई है। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

यात्रियों की सुविधा के लिए भी खास इंतजाम

रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पेयजल, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था की है। प्रतीक्षालयों और पे-एंड-यूज शौचालयों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर सहायता बूथ बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को मदद मिल सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।