यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 14 से 26 नवंबर तक रद्द

धुतरा स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के कारण हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 14 से 26 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगी। यात्रियों को सफर से पहले शेड्यूल जरूर जांचना चाहिए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चक्रधरपुर मंडल के धुतरा स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग का काम किया जाना है। इसके चलते हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस का परिचालन 14 से 26 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 14, 16 और 18 नवंबर के अलावा 20 से 25 नवंबर तक नहीं चलेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 14, 16 और 18 नवंबर के साथ-साथ 20 से 26 नवंबर तक रद्द रहेगी। ऐसे में इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले रद्द रहने वाली तारीखों की जानकारी जरूर ले लें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।