जमशेदपुर में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्षेत्र से शर्मनाक खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे एक बेटे ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोर मच गया। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि पिता करण सिंह घर पर खून से लथपथ पड़े हैं। आसपास के लोगों ने आरोपी बेटे निशांत सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल पिता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने निशांत सिंह को हिरासत में ले लिया है और साथ ही हमले में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में निशांत सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपने पिता पर जानलेवा हमला करने के कारण का पता लगा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।