
छत्तीसगढ़ :भारत सरकार ने 31 मार्च को देशभर में नक्सल मुक्त होने की घोषणा की, हालांकि सरकार की घोषणा के बाद भी नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है आज छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने तांडव मचाया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए।
तीन जवान हुए शहीद
बता दें छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक आईईडी में हुए विस्फोट के कारण जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए हैं। आईईडी ब्लास्ट में कृष्णा कोमरा, बस्तर फाइटर्स,सुखराम वट्टी, डीआरजी प्रभारी टीआई, परमानंद कोमरा, आरक्षक. वहीं संजय गढ़पाले, आरक्षक घायल हो गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने साझा की जानकारी
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जानकारी साझा की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने और गश्त के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान हुए विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए।
केंद्र की एनडीए सरकार ने दावा किया था कि 31 मार्च 202 तक भारत नक्सल मुक्त हो जाएगा। इसे लेकर सघन अभियान भी चलाए गए। कई सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई है। लेकिन इस तरह के हमले सरकार के दावों को विफल होते दर्शाती है, जो काफी चिंतनीय है।

