पलामू में सड़क दुर्घटना, एक की मौत, एक घायल

पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ीगांव के पास शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। फोरलेन सड़क पर एक बोलेरो और बाइक के बीच टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो व्यक्ति कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार विजय ठाकुर (40 वर्ष), निवासी करु अशना गांव, की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति, मुनेश ठाकुर, को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।