निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मतगणना, पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में सोमवार को होने वाली मतगणना से पहले शनिवार को राज्य में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए।
आयोग ने बताया कि अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहले से तैनात 294 पर्यवेक्षकों की मदद करेंगे, जबकि अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे और मतगणना केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, आमतौर पर मतगणना के दौरान पुलिस पर्यवेक्षक तैनात नहीं किए जाते। उन्होंने कहा कि इन पुलिस पर्यवेक्षकों को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी और वे केवल बाहर कानून-व्यवस्था संभालेंगे। राज्य की 294 विधानसभा सीट के लिए दो चरण में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतगणना चार मई को होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।