ईरान से लौटते समय अमेरिकी नौसेना क्यूबा को अपने कब्जे में ले लेगी: ट्रंप ने मजाक में कहा

डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण में मजाकिया अंदाज में कहा कि ईरान से लौटते समय अमेरिकी नौसेना क्यूबा पर कब्जा कर सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक में कहा है कि अमेरिकी नौसेना ईरान से लौटते समय क्यूबा को अपने कब्जे में ले लेगी। गैर-लाभकारी संगठन ‘फोरम क्लब ऑफ पाम बीचेज’ के समक्ष शुक्रवार शाम अपने संबोधन में कई बार विषय से इतर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘क्यूबा में समस्याएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान से लौटते समय, हमारे पास हमारा एक बड़ा विमानवाहक पोत होगा, शायद यूएसएस अब्राहम लिंकन – जो दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है – वह आएगा, तट से लगभग 100 गज की दूरी पर रुकेगा, और वे कहेंगे, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आत्मसमर्पण करते हैं’।”

क्यूबा में व्यापक सुधार के वास्ते वहां की सरकार पर दबाव बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन महीनों से अभियान चला रहा है। इस दौरान, ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अमेरिका जो चाहता है उसे हासिल करने के लिए वह क्यूबा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।