राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- निष्पक्ष चुनाव हुए तो 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी

राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर पार्टी 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी, जिससे सियासी विवाद और गहरा गया।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और दावा किया कि आज यदि निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनाव हो जाएं तो भाजपा 140 सीटों से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के हर छठे लोकसभा सदस्य ने वोट चोरी से जीत हासिल की है और भाजपा के शब्दों में कहें तो उसके 240 लोकसभा सदस्यों में से हर छठा सांसद और हरियाणा की उसकी पूरी सरकार “घुसपैठिया” है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 भाजपा सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता हुआ है। पहचानना मुश्किल नहीं है, क्या उन्हें भाजपा की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है।”

उन्होंने कहा, “जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं, वे ख़ुद “रिमोट कंट्रोल वाले” हैं।” राहुल गांधी ने दावा किया, “उन्हें असली डर सच्चाई का है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते।”

राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक फिर कथित वोट चोरी को लेकर भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। उनका दावा है कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग की मदद से इन दोनों राज्यों में चुनाव की चोरी की है। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।