राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा, इधर, झामुमो को हार्स ट्रेडिंग की आशंका

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई, भाजपा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में, जबकि झामुमो ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से सतर्कता की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आसन्न राज्यसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी उतारेगी। प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति ने इसका फैसला लिया है। सोमवार को हुई प्रदेश चुनाव समिति में इसपर सहमति भी बन चुकी है। हालांकि भाजपा के पास प्रत्याशी को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है और उसके पास केवल 21 विधायक हैं। लेकिन पार्टी का मानना है कि राज्यसभा चुनाव से दूर रहना सही राजनीतिक संदेश नहीं देगा। इधर, झामुमो ने राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग की आशंका जतायी है। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है। इस संबंध में झामुमो ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।