रोपड़ पहुंचा मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला, जनता ने फूल बरसाकर किया स्वागत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोपड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ, लोगों ने उनके काफिले पर फूल बरसाए और नारे लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण हो गया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान का काफिला बुधवार को रोपड़ पहुंचा। यहां उनके काफिले पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाए। यही नहीं, अनादर के खिलाफ कानून का भी सम्मान किया। लोगों से मिले सम्मान से भगवंत मान आह्लादित दिखे और उन्होंने स्थानीय जनता के प्रति आभार प्रकट किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जनता उनके दिल में बसती है और वे जनता के हक के लिए काम करते रहेंगे। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भगवंत मान जय के भी नारे लगाए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।