
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है, जहां रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक और कार को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

