
नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी सत्वा ग्रुप अपनी विस्तार योजना के तहत मुंबई में एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी। इससे उसे अनुमानित 5,500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने मुंबई के परेल में अपनी पहली आवासीय परियोजना ‘सत्वा सुमेरा’ पेश की है। दो एकड़ भूमि पर फैली इस परियोजना में कुल विकासित किए जाने वाला क्षेत्र 20 लाख वर्ग फुट से अधिक है। इससे 5,500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

